रायगढ़, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र व कृषि विज्ञान केंद्र, रायगढ़ के प्रक्षेत्र पर बीजीय मसाला फसलों एवं हल्दी के विभिन्न किस्मों के नाभिकीय एवं प्रजनक बीजोत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ए.बी.आसना प्रबंध संचालक राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थाए छग शासन रायपुर, सी.पी.सिंह बीज परीक्षण अधिकारी, जेम्स मींज बीज प्रमाणीकरण अधिकारी एवं प्रीतम बघेल सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने बीजोत्पादन कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की प्रशंसा की।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.ए.के.सिंह एवं प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.श्रीमती मनीषा चौधरी उपस्थित थे। साथ ही साथ कृषि महाविद्यालय के डॉ. सांवरगांवकर, एस. एल.ए पादप प्रजनक वैज्ञानिक, एस.के.पैंकरा, सहायक प्राध्यापक एवं प्रक्षेत्र प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र के कलेश कुमार पैंकरा, डॉ एन.सी.बंजारा, विषय वस्तु विशेषज्ञ, नीलकमल पटेल, प्रक्षेत्र प्रबंधक उपस्थित रहें। प्रयागराज गुप्ता, प्रयोगशाला तकनीशियन ने निरीक्षण कार्य में सहयोग किया।


- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
