रायपुर/पूरे देश में इन दिनों स्कूल यूनिफार्म ने धर्म विशेष से जुड़ने के बाद अब राजनीतिक रूप ले लिया है। कर्नाटक से शुरू हुए स्कूल में हिजाब विवाद ने पूरे देश में एक नया रूप पकड़ लिया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का बीते मंगलवार को एक फैसला आया था।
जिसमें छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने फैसला लेते हुए प्राइवेट स्कूलों में यूनिफार्म की बाध्यता को खत्म कर दिया था। लेकिन अब एक नया आदेश फिर से बीती संध्या को ही जारी कर दिया गया।

जिसमें लिखा हुआ है कि,
स्कूलों का अनुशासन उसके यूनिफार्म से बंधा होता है. पालकों के निवेदन उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सिर्फ 2 महीने के लिए यूनिफॉर्म की बाध्यता को समाप्त किया गया था लेकिन इस मामले पर भ्रम फैलने की आशंका के कारण इसे वापस लिया जा रहा है.आज 15.2.2022 को छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र क्रमांक 1502-ए तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है.
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




