गरियाबंद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत वर्ष 11 मार्च 2021 को राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में की गई घोषणा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा वर्ष 2022 में होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान देशी/विदेशी मदिरा दुकान राजिम (बाह्य) को मेला प्रारंभ तिथि 16 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 तक कुल 14 दिवस राजिम मेला क्षेत्र के आसपास देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान राजिम (बाह्य) जिला गरियाबंद, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान गोबरा नवापारा जिला रायपुर तथा देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान मगरलोड जिला धमतरी कुल 6 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रखने आदेशित किया गया है। अतएव राजिम माघी पुन्नी मेला अवधि में उक्त मदिरा दुकाने बंद रहेगी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
