32 लाख से अधिक की शराब बरामद, चुनाव में खपाने की चल रही थी तैयारी, पुलिस ने किया खुलासा
मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बाजना के निकट रविवार को 32 लाख रुपये मूल्य की 6600 लीटर से अधिक शराब बरामद की गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने कहा, ‘‘पुलिस ने विभिन्न प्रकार की शराब से भरे 550 बक्से बरामद किये हैं। यह शराब दिल्ली से लायी गयी थी।’’
पुलिस के अनुसार, शराब की बरामदगी राजमार्ग पुलिस स्टेशन और विशेष कार्य समूह के संयुक्त अभियान के तहत की गयी है। शराब की खेप आगरा ले जायी जा रही थी।
ग्रोवर ने कहा कि गिरफ्तार किये गये चालक – जम्मू निवासी जोगेन्दर सिंह (32) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
