रायगढ़।थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गजानंद पुरम कॉलोनी से लगे डॉ पीके पटेल क्लीनिक के पीछे एक किराए के आवास में रहने वाले लोगों के बीच उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब शादीशुदा युवक को संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका हुआ पाया गया। स्थानीयों के मुताबिक घटना शाम 5 से 6 बजे के समीप घटित होना बताया जा रहा है।

स्थानीयों से मिली जानकारी के अनुसार फंदे पर झूला व्यक्ति अलंकार होटल में सीनियर कैप्टन के पोस्ट पर कार्यरत था। यह किराए के मकान में अपनी बीवी के साथ रहा करता था। इसका नाम प्रहलाद काठे उम्र लगभग 30 वर्षीय होना बताया जा रहा है। जो पुसौर के लगभग 6 किमी स्थित तरडा गॉव का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। उसकी आज पत्नी मायके गई हुई है। घटना के समय उस समय घर पर कोई नहीं था। खबर लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस को इस मामले की कोई भी लिखित सूचना ना तो मकान मालिक या पड़ोसियों द्वारा दी गयी है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




