सिक्ख समुदाय के आराध्य गुरुगोविंद सिंह के बलिदान को यथोचित सम्मान मिला…प्रधानमंत्री मोदी के इस पुण्य कृत्य के लिए सिक्ख समाज हमेशा रहेगा गौरवान्वित-अंशु टुटेजा

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के साहेबजादों की शहीदी को समर्पित करते हुए इस दिन को वीर बाल दिवस से रुप में मनाने वह इस दिन सरकारी छुट्टी का जो घोषणा किया है जो राजपत्र में सम्मिलित कर लिया गया है उक्त घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अंशु टुटेजा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना सर्वस्व देश और समाज के लिए बलिदान कर दिया उनके चारो साहिबजादों समेत समस्त परिवार दिसंबर माह में बलिदान हो गया इस बलिदान को जो सम्मान 300 सालो में तथा 10 साल मनमोहन सिंह जी की सरकार में नही मिला सका वह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिलवाया इस फैसले से सिक्ख समाज उनका आभारी है।
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि साहिबजादों की शहादत को याद करने के लिए हर वर्ष 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा इतिहास पढ़ने को मिलेगा छोटी सी उम्र में अपना सर्वस्व कुर्बान करना कोई सिक्ख ही यह सोच सकता है सिक्खों का इतिहास ही बलिदानो के लिए जाना जाता है पूरे देश मे जब भी विपदा आयी सिक्ख समाज हमेशा अग्रणी रहा है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है,प्रधानमंत्री जी की इस घोषणा का भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओ ने आभार व्यक्त किया।।।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

