जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ एनएसयूआई परिवार एवं सारंगढजन द्वारा विशेष स्वच्छता की पहल में हमारे वार्ड नं -08 में स्थित महत्वपूर्ण स्थान तुर्की तालाब गार्डन में सफाई जनअभियान चलाया गया
एस पहल के अंतर्गत हमारे नगर को स्वच्छ बनाने की जिसकी शुरुआत तुर्की तालाब गार्डन से की गई । सफाई अभियान के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय बंजारे ने पूरे सारंगढ नगर पालिका को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सारंगढ नगर की जनता से अपील की आप सभी भी अपनी भागीदारी निभाए व सारंगढ को स्वच्छ शहर बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराए अपने आसपास लोगो को स्वच्छता हेतु जागरूक करे।
शहीद भगत सिंह वार्ड के पार्षद शुभम बाजपेयी ने अपील करते हुए कहा कि तुर्की तालाब गार्डन सारंगढ के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है और सारंगढ के बड़े बुजुर्गों युवाओं व बच्चो के लिए उपयोगी भी है तो इसे स्वच्छ रखना हमसब की जवाबदारी है हमे इसे स्वच्छ रखने में सभी अपना दायित्व निभाये ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सारंगढ़ श्री अजय बंजारे जी ,वार्ड क्रमाक 8 पार्षद श्री शुभम बाजपाई जी, वार्ड नं 11 पार्षद प्रतिनिधि शंकरचंद्रा,रविन्द्र नंदे( वरिष्ठ कांग्रेसी नेता) ,युवा नेता चिंटू स्वर्णकार नगर कांग्रेस प्रवक्ता , दामोदर देवांगन, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, शुभम यादव, योगेश सोनवानी, राकेश महंत, गोलू तिवारी, रूपेंद्र दास, रोहन बंजारे, राहुल मैत्री सौरभ चौहान, उत्तरा निषाद एनएसयूआई की पूरी टीम , नगर के प्रमुख समाज सेवी महेंद्र केजरीवाल एवं समस्त नगर पालिका परिषद के कर्मचारी की उपस्तिथि में सारंगढ़ की पहचान कहे जाने वाले तुर्की तलाब में स्वच्छता अभियान का पहला कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
