मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी पत्नी से परेशान युवक रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने पहुंच गया. व्यक्ति ने कहा कि वह घर नहीं जाना चाहता. इतना ही नहीं, उसने सुसाइड की जानकारी खुद पुलिस को फोन कर दी।
कहा कि वह चाहता है कि उसके मरने के बाद पत्नी को इसकी सजा मिले. कहा कि अब जिंदगी खत्म करनी है. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उसे समझाया तब जाकर वह घर जाने के लिए राजी हुआ.

डायल 100 पर एक कॉलर ने फोन कर बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने बैठा है. कॉलर ने बताया कि उसने फोन इसलिए किया, ताकि उसके मरने के बाद उसकी पत्नी पर कार्रवाई हो. कॉल के बाद थाना हनुमानगंज FRV में तैनात स्टाफ ने कॉलर की तलाश शुरू की. लोकेशन कन्फर्म न होने के कारण कंट्रोल रूम से छोला, गौतम नगर, स्टेशन बजरिया को सूचना दी. एफआरवी स्टाफ ने उसे मोबाइल पर ही बातों में उलझाकर रखा.
पुलिस ने लगभग डेढ़ घंटे बाद गौतम नगर थाने के तहत रेलवे ट्रैक पर कॉल करने वाले को ढूंढ निकाला. पुलिसकर्मियों ने जब उस शख्स से आत्महत्या करने की वजह जानना चाही तो शख्स ने बताया कि वह घर नहीं जाना चाहता.
युवक बार-बार यही कह रहा था कि अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करना चाह रहा है. पुलिस ने शख्स को बड़ी मुश्किल से समझाया. उसे थाने लाया गया. इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
