नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच सरकार ने फ्रंट लाइन वर्कर के लिए बूस्टर डोज का एलान किया है। फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज देने की शुरुआत भी हो गई है, लेकिन इसी बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं।
साइबर ठगों ने बूस्टर डोज को नया हथियार बना लिया है। ट्विटर से लेकर फेसबुक और व्हाट्सएप तक पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि साइबर ठग बूस्टर डोज के नाम पर लोगों को चूना लगा सकते हैं।

वायरल मैसेज में क्या लिखा है, ‘आमजन को फोन करके बूस्टर डोज के बारे में जानकारी मांगी जा रही है, जानकारी में बूस्टर लगवाने की भी बात कही जाती है, अगर आप बूस्टर लगवाना चाहते है तो आपकी मदद कर सकते हैं। आपका टाइम बुक करवाना है तो आप अपनी डिटेल्स बता दें, जैसे ही आप अपनी डिटेल्स देते हैं आपको एक otp प्राप्त होता है। अगर आप OTP दे देते है तो आपके साथ बड़ी ठगी हो सकती है, गौर करने की बात है कि cowin द्वारा किसी से भी डिटेल्स नहीं मांगी जाती है, अगर कोई डिटेल्स मांगता है या आपसे बूस्टर के नाम पर OTP मंगाता है तो आप सतर्क रहें OTP किसी से भी शेयर नहीं करें।’

इस मैसेज की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है और ना ही किसी यूजर ने अभी तक इस तरह के फ्रॉड के बारे में कुछ कहा है। यह मैसेज काफी वायरल हो रहा है। कई लोगोंं ने इस मैसेज को शेयर किया है। ट्विटर पर डॉक्टर डी के गुप्ता ने भी इस मैसेज को शेयर किया है। डी के गुप्ता फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा के चेयरमैन हैं।
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
