रायगढ़/ आज अल सुबह से रायगढ़ जिले में बारिश की चालू हो गई है। जिससे रोजमर्रा के आम जीवन पर प्रभाव भी पड़ रहा हैं। लोग घरों से सुबह की दूध सब्जियां एवं फलों के लिए कम निकलते हुए दिखाई दिए। वही ठंड में ऐसी बारिश का होना, सबके लिए आश्चर्य का विषय बन रखा है।


सुबह तकरीबन 10:00 बजे के समीप तो तेज बौछारें भी पड़ी। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार लगातार ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावनाएं हैं। अगर देखा जाए तो लोग घरों से जरूरी कामों के मद्देनजर बाहर तो निकल रहे हैं। लेकिन तुरंत ही वापस अपने निवास स्थान पर चले जा रहे हैं। जिसमें वह मेडिकल एवं जरूरी दवाइयों के लिए आसपास के मेडिकल स्टोर्स में दिखाई दे रहे हैं। कोर्ट के साथ उन्हें रेनकोट भी इस मौसम में पहनना पड़ रहा है।

कब तक बारिश की संभावना है??
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी भाग में विंड कॉन्फ्लूएंस जोन बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में अभी फिलहाल अगले 3 दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के उत्तरी भाग (सरगुजा संभाग) में मौसम में आंशिक सुधार होने की संभावना है, किंतु आंशिक रूप से बादल बने रहने तथा एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बना हुआ रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले शनिवार 15 जनवरी मकर संक्रांति से दिन साफ होने की उम्मीद है तब तक मौसम में ऐसे ही ठंड बनी रहेगी।
आखिर क्यों हो रही है बारिश??
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने मीडिया को बताया कि, प्रदेश में हवाओं की दिशा दक्षिण पूर्व हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के उपर है। साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

