नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों लंबित मांगों को पूरी करने की तैयारी कर रही है। मांग पूरी होने से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary hike)में अच्छा-खासा इजाफा हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को लेकर की जा रही मांग को लेकर केंद्र सरकार किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीए बढ़ने से पहले फिटमेंट फैक्टर को लेकर सरकार कोई फैसला कर सकती है। अभी फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, जबकि कर्मचारी लंबे समय से इसे 3।68 करने की मांग कर रहे हैं। खबरों की मानें तो 26 जनवरी से पहले केंद्र सरकार इस पर निर्णय ले सकती है।
केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी अपने आप बढ़ जाएगी।फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी तय करता है।फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था।फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है।अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
