जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के पूर्व सबसे हॉट सीट मानी जा रही वार्ड नंबर 1 कुटेला के निर्दलीय पार्षद कमलकांत निराला (चाटू) ने विधायक निवास पहुंचकर चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया है। जिसमें निर्वाचित कांग्रेस के पार्षदों ने उनका समर्थन किया और पार्षद दल में उसे शामिल किया।
गौरतलब हो कि कमलकांत निराला (चाटू) के द्वारा कांग्रेस एवं पार्षद दल को समर्थन देने पर उनकी संख्या एक दर्जन हो गई है वहीं विपक्ष में केवल भाजपा के 3 पार्षद रह गए हैं। राजनीतिक सूत्रों की माने तो विपक्ष की भूमिका भी अब आंकड़ों के हिसाब से बन पाना मुश्किल है। कमलकात निराला चाटू जो पूर्व से ही कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे साथ ही सर्वे रिपोर्ट में उनका नाम प्रबल उम्मीदवार के रूप में तय माना जा रहा था। टिकट न मिलने के कारण वार्ड वासियों के कहने पर उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा और अंततः चुनाव जीतकर उन्होंने कांग्रेस और पार्षद दल को अपना समर्थन दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में पार्षदों के साथ उन्होंने प्रण किया कि कांग्रेस के नीति उद्देश्यों और निर्देशों के अनुरूप वह कार्य करेंगे। उक्त अवसर पर सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, चुनाव प्रभारी डॉ प्रेमचंद जायसी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, अरुण मालाकार जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायगढ़, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, व तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी संगठन प्रमुख और पार्षद दल उपस्थित रहा।
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
