जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़/ग्रामीण क्षेत्रों में जंगल अंदर चोरी छिपे मिट्टी की भट्ठी पर लकडी जलाकर महुआ शराब बनाने के मामलों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है । वहीं आज शहर भीतर एक घर अंदर गैस सिलिंडर पर महुआ शराब बनाने की सूचना टीआई अमित शुल्का को मिली जिस पर उनके द्वारा स्टाफ के साथ शराब रेड कार्यवाही की गई है । जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 01-06 -2021 को पुलिस चौकी जूटमिल प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की जूटमिल गांधीनगर का रहने वाला *बबलू सोनी उर्फ मनदीप सिंह सोनी* अपने घर में महुआ शराब गैस सिलिंडर में भट्टी चढ़ाकर बना रहा है । सूचना पर हमराह प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, किर्तन यादव, सत्या यादव के साथ बबलू सोनी के घर पर दबिश दिये । आरोपी अपने घर में गैस सिलेंडर चूल्हा में हाथ भट्टी का महुआ शराब बना रहा था । मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से अलग-अलग डब्बों में बनाकर रखा हुआ 65 लीटर महुआ शराब करीब एवं शराब बनाने प्रयोग में लाये गये 1 नग सिलेंडर, चूल्हा तथा 2 नग डेचकी को जप्त कर चौकी लाया गया । आरोपी *बबलू सोनी उर्फ मनदीप सिंह सोनी पिता जनरैल सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी गांधीनगर पुलिस चौकी जूटमिल थाना कोतवाली* के विरूद्ध धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




