रायगढ़ । दिनांक 02/01/2022 को थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम पंचधार के पोबिया पारा सार्वजनिक मंच पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे जुआडियान को घेराबंदी कर पकड़ा गया है । मौके पर पकड़े गये जुआडियान 1. विजय अग्रवाल पिता स्व. चांद अग्रवाल उम्र 40 वर्ष 2. श्रवण कुमार प्रधान पिता गौरांग प्रधान उम्र 45 वर्ष 3.सुमंत गुप्ता पिता कृपाराम गुप्ता उम्र 52 वर्ष 4. जयंत प्रधान पिता शत्रुघन प्रधान उम्र 45 वर्ष 5. लखपति पटेल पिता लिंगराज पटेल उम्र 45 वर्ष 6. हुरदानंद चौहान पिता रसिक चौहान उम्र 46 वर्ष सभी निवासी ग्राम पंचधार थाना सरिया के पास एवं जुआ फड से *11,040 रूपये नकदी एवं 52 पत्ती ताश* की जप्ती की गई है । रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर पंडा, श्रीराम साहू, आरक्षक राजकुमार साव, मोहन गुप्ता, सियाराम कोरस, सत्यम मंडलोई, रामजीलाल सारथी शामिल थे ।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
