सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। वर्तमान में भाजपा नगर मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे रवि तिवारी को सारंगढ़ जिले का नया जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं ओमकार केशरवानी को सहमीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर की गई है। पार्टी संगठन ने रवि तिवारी के लंबे समय से सक्रिय योगदान, संगठन के प्रति समर्पण और उनकी संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। रवि तिवारी लंबे समय से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं तथा संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नियुक्ति के बाद रवि तिवारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सारंगढ़ जिले के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए रवि तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी की मीडिया गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
