बरमकेला। होली पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधिकारी और जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहकर क्षेत्र में लगातार निगरानी करते रहे। उनकी सतर्कता और तत्परता के कारण कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई और लोगों ने सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाया।
त्योहार के दौरान यह भी देखने को मिला कि कई पुलिस अधिकारी और जवान अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने के बजाय आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। पुलिस की इस कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और त्याग की क्षेत्र के लोगों ने खुले दिल से सराहना की।
इसी क्रम में कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्होंने एसडीओपी, थाना प्रभारी और तहसीलदार को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान रतन शर्मा ने कहा कि पुलिस की सतर्कता, सेवा भावना और जिम्मेदारी के कारण ही आम नागरिक त्योहारों को सुरक्षित वातावरण में मना पाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके कार्यों का सम्मान होना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पुलिस प्रशासन की तत्परता और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
