रायगढ़, पुलिस चौकी जूटमिल थाना कोतवाली, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय उमाशंकर प्रजापति पिता-राजू प्रजापति, साकिन-बनसिया जो कि 15 दिसम्बर 2021 को सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है। जिसका कोई पता अब तक नहीं चला है। उमाशंकर प्रजापति का हुलिया रंग गोरा है, जिसकी ऊंचाई 5 फीट, 8 इंच, चेहरा लम्बा, बाल का रंग काला है और शारीरिक स्थिति सामान्य है। वह पेन्ट-शर्ट पहना है और हिन्दी व छत्तीसगढ़ बोलना जानता है। वह कक्षा 11 वीं तक पढ़ाई कर चुका है और उसके गले में तिल का निशान है।
इसी तरह लगभग 16 साल 5 माह की लड़की कुमारी मंजू मण्डल, साकिन-कांशीराम चौक, गांधीनगर चौक, जूटमिल रायगढ़ जो कि 16 दिसम्बर 2021 को सुबह करीब 4 बजे घर में बिना बताये कही चली गई है। जिसका कोई पता अब तक नहीं चला है। जिसका रंग गोरी है और ऊंचाई 5 फीट 4 इंच है। चेहरा गोल एवं बाल का रंग काला है। शारीरिक स्थिति सामान्य है और वह सलवार कुर्ती पहनी हुई है। कुमारी मंजू कक्षा 10 वीं तक पढ़ी हुई है और वह हिन्दी व छत्तीसगढ़ी बोलना जानती है।
कुमारी संध्या साहू, साकिन-जूटमिल के सामने गली चौकी जूटमिल रायगढ़ जो कि 17 दिसम्बर 2021 को सुबह करीब 9 बजे कालेज जाने की बात बोलकर घर से निकली है। जिसका कोई पता अब तक नहीं चला है। जिसका रंग सावली है और ऊंचाई 4 फीट 6 इंच करीब है। चेहरा गोल एवं बाल का रंग काला है। शारीरिक स्थिति सामान्य है। कुमारी संध्या कक्षा बी.काम तक पढ़ाई की है और वह हिन्दी व छत्तीसगढ़ी बोलना जानती है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
