रायगढ़/ सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने आज अपने कक्ष में स्व. संगीता यादव के पिता हरिहर यादव को जिले के प्रशासनिक मद से अनुकम्पा अनुदान के रूप में एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया।
ज्ञात हो कि महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के संविदा पद पर जनपद पंचायत रायगढ़ में स्व. संगीता यादव कार्यरत थी। जिनका 06 नवम्बर 2020 को आकस्मिक निधन हो गया। स्व. संगीता यादव ने जांजगीर-चांपा में दो वर्ष आठ माह तथा जिला रायगढ़ में छ: माह लगभग सेवा दी थी। इस तरह से दो वर्ष की अवधि पूर्ण होने के फलस्वरूप, प्रावधान अनुसार स्व. संगीता यादव के पिता श्री हरिहर यादव को एक लाख रूपये प्रदाय किया गया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में पशुपालन ने बदली गोपी सिदार की जिंदगी, 20 से बढ़कर 80 लीटर हुआ दूध उत्पादन… - September 19, 2026
