रायगढ़, स्वच्छ भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए रायगढ़ जिला पूरे देश अव्वल रहा है। विगत दिनों नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन और संचालन के लिए हितग्राहियों से प्रत्यक्ष रूप से चर्चा की गई। जिसके तहत धरमजयगढ़ विकास खंड अंतर्गत छाल पंचायत के दिव्यांग हितग्राही श्री मनोज श्रीवास्तव से कलेक्टर श्री सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन और लाभ के बारे में चर्चा किया। चर्चा के दौरान श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में उन्हें शौचालय तथा अपने दैनिक क्रियाकलाप के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने घर में आवश्यकता अनुसार दिव्यांग शौचालय के निर्माण से उन्हे काफी सुविधाएं हो गई है। श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण काफी आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिस पर कलेक्टर द्वारा दिव्यांग पेंशन जल्द से जल्द प्रारंभ करने तथा शासन-प्रशासन द्वारा नियमानुसार सहयोग का आश्वासन भी दिया है। इसके लिए दिव्यांग श्री मनोज श्रीवास्तव ने कलेक्टर श्री भीम सिंह तथा शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




