इटावा (उप्र) इटावा जिले में कर्ज में डूबे किसान ने कथित तौर पर शनिवार को अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और स्वयं जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिले के जसवंत नगर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला नरिया मे शनिवार सुबह किसान रजनीश कुमार दुबे (33) ने अपनी पत्नी कंचन (25) की गला दबाकर हत्या कर दी तथा स्वयं जहरीला पदार्थ खा लिया।
उन्होंने बताया कि जानकारी होने पर रजनीश को बेहोशी की हालत मे सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोपहर बाद उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। कुमार ने बताया कि रजनीश ने एक बैंक से कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा भी बेच दिया था। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
