ब्रिटेन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में कोरोना के इस नए स्वरूप के केस मिल चुके हैं। हालांकि, इससे होने वाली मौतों के आंकड़े अभी साफ नहीं हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि यूके में पिछले तीन दिनों से लगातार 90 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं और आज भी 93000 से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यूके में आज 93,045 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। लगातार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जा सकती है।
एजेंसी के अनुसार, यूके के अधिकारियों ने कहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है, हर दो से तीन दिनों में मामले की संख्या दोगुनी हो रही है। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि देश में अन्य 1,691 ओमिक्रॉन केस मिले हैं। कुल 11,708 केस सामने आए हैं, हालांकि वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह संख्या बहुत अधिक होने की आशंका है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

