रायपुर। देश और दुनिया में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच विदेशों से यात्रा कर छत्तीसगढ़ पहुंचे 3 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अब जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल भुवनेश्वर लैब भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार अलग-अलग देशों से तीन यात्री दुर्ग और बिलासपुर लौटे हैं। वहीं कोरोना जांच में तीन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि तीनों में कोरोना के सामान्य लक्षण है। वहीं अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है।

फिलहाल तीनों को विशेष निगरानी में रखा गया है। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए सैंपल भुवनेश्वर लैब भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी बिलासपुर के 2 यात्रियों की जीनोम सीक्वेंसिंग सैंपल की जांच हो चुकी हैं। जिनमें रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
