नगर पालिका सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा प्रत्याशी संजय सोरेंग के प्रचार से भावुक हुए मतदाता…
जगन्नाथ बैरागी
सारंगढ़। नगर पालिका चुनाव में मतदान को एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है, इस बीच दोनो राष्ट्रीय पार्टियों का चुनाव प्रचार सघन स्तर पर चल रहा है।
बता दे की सारंगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 जो की आदिवासी आरक्षित सीट है, जहां पर कांग्रेस के वर्तमान पार्षद राम नाथ सिदार को जबरदस्त टक्कर देते हुए भाजपा प्रत्याशी संजय सोरेंग ने मतदाताओं को लुभाने के भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने में सफल होते नजर आ रहे है।
यह भी विदित हो की वर्तमान पार्षद को एंटी इनकंबेसी के कारण क्षेत्र में काफी मशक्कत करना पढ़ रहा है, तो वही दूसरी ओर सरल व्यवहार के भाजपा प्रत्याशी संजय सोरेंग सीधा सरल व्यवहार के कारण मतदाताओं का इस चुनाव में पहली पसंद बन गए हैं।
गौरतलब हो की संजय सोरेंग शिक्षित मतदाताओं को पहली पसंद बन गए, साथ ही इस वार्ड में वो कार्यकर्ता जो की चुनाव में रामनाथ सिदार के साथ थे वे इस चुनाव में राम नाथ का साथ छोड़ चुके है इस कारण राम नाथ सिदार के लिए यह लड़ाई और भी मुश्किल बन गया है। रही बात भाजपा प्रत्याशी संजय सोरेंग की तो यह स्पष्ट है की कुशल व्यवहार और जमीन से जुड़े होने का लाभ मिलता दिख रहा है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
