रायपुर/राजधानी में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक और ताजा मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने घर के पीछे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया

शिकायत पर कबीर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कबीर नगर थाने में काजल सिन्हा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि वह सात दिसंबर को घर में ताला लगाकर पति रामेश्वर नाथ सिन्हा के साथ देवी दर्शन के लिए मैहर गई हुई थी। नौ दिसंबर को बहन नीलम श्रीवास्तव ने फोन कर बताया कि मकान के पीछे किचन का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला है। मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा है और चोरी होने की शंका जताई।
इसके बाद जब वहां से लौट कर आई तो आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब था। पूरा सामान बिखरा पड़ा था। कुल तीन लाख 60 हजार रुपये की चोरी हुई। मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। रायपुर में लगातार बंद घरों में चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। अक्सर लोग परिवार सहित बाहर जाने पर पड़ोसी के बाते कर जाते हैं, इसके बाद भी चोरी हो रही है।
कबीर नगर थाना क्षेत्र में इससे पहले दो बड़ी चोरी की वारदात हुई है। एक ही अपार्टमेंट के दो घरों का ताला तोड़कर लगभग 15 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से चोर फरार हैं।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
