मुंबई: मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. एजाज ने भारत के पूर्व धुरंधर गेंदबाज अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए एक पारी में 10 विकेट झटक लिए।

वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 325 रन पर ऑल आउट हुआ. मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 150 रन बनाए.
एक दिन पहले ही एजाज ने कहा था कि अपनी जन्मस्थली में अच्छा प्रदर्शन सपने के सच होने जैसा है. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ”सपने इसी तरह साकार होते हैं. यहां आना और खेल के पहले दिन चार विकेट लेना काफी खास है.” उन्होंने कहा, ” मैं भाग्यशाली हूं कि चार विकेट (पहले दिन) ले सका और मुझे अपने गृहनगर में होने की खुशी है. वानखेड़े में यह प्रदर्शन मेरे लिए बेहद खास है.” दरअसल भारत में पहली बार खेलते हुए 33 साल के पटेल ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट झटक कर मेजबान टीम को दबाव में डाल दिया था.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
