सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर संगठनात्मक सक्रियता तेज करने का संदेश दिया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा को जीत दिलाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सदस्यों और मंडल कार्यकारिणी के अपेक्षित पदाधिकारियों की सहभागिता रही। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक में 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प दोहराया। बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला महामंत्री द्वारिका साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुटे, पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेशलाल जांगड़े, संभाग सह प्रभारी अनिल सोनवानी, भाजपा जिला मंत्री रामनारायण देवांगन, जिला प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल, रेवती चन्द्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे, प्रदेश महिला प्रमुख सावित्री अजगल्ले, जिला प्रभारी रमाशंकर बंजारे, सह प्रभारी सुरेंद्र बघेल, कार्यालय मंत्री राजेश बारते, छात्रावास प्रभारी भरत जटवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुश्री राधा राकेश, धीरज सिंह, मानसाय साहू, नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, नगर पंचायत पवनी अध्यक्ष कुलदीपक साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री संजू साहू, देवेंद्र खुटे, सरिता भारती, प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश रात्रे, सतीश रात्रे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प दोहराया गया। भाजपा नेताओं ने एकजुटता, सक्रियता और जनसंपर्क को पार्टी की मजबूती का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
- बिलाईगढ़ में भाजपा का चुनावी शंखनाद… डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में 2028 की जीत का संकल्प… - October 10, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में सजा संस्कृति और उल्लास का रंग… - October 8, 2026
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन… - October 8, 2026
