रायगढ़/ संभाग आयुक्त पहुंचे जिला पंचायत के निरीक्षण में, कार्यो का लिया जायजा..

FB_IMG_1638569350135.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़ । बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉ.संजय अलंग आज जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। संभाग आयुक्त डॉ.अलंग ने जिला पंचायत के विभिन्न शाखाओं के कार्यो का निरीक्षण किया। साथ ही वहां कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर भीम सिंह व सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त डॉ.अलंग ने जिला पंचायत द्वारा किए जा रहे लाइवलीवुड के कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लाइवलीवुड के माध्यम से समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की जानकारी लेते हुए उनके डिमांड एवं सप्लाई पर फोकस करने के निर्देश दिए। जिससे समूह के लिए नियमित आय निर्मित किया जा सके। इस दौरान संभाग आयुक्त, सूचना का अधिकार, स्थापना कक्ष, खादी ग्रामोद्योग, शिक्षा शाखा, मनरेगा, छ.ग.सामाजिक अंकेक्षण शाखा, एन्ट्रीलैब, ओडीएफ, पंचायत शाखा आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। जिसमें सर्विस बुक, सेवा सत्यापन, वेरीफिकेशन जैसे सभी शेष कार्यो को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सूचना के अधिकार शाखा में माह में आने वाले आवेदनों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने सभी पंजी को प्रमाणित करने के निर्देश दिए।स्थापना शाखा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को विशेष पिछड़ी जनजति जैसे की नियुक्ति के संबध में चर्चा किए। उन्होंने खादी
ग्रामोद्योग विभाग का निरीक्षण किया। सहायक संचालक ए.आर.प्रधान ने संभाग आयुक्त को विभाग के कार्यो की जानकारी दी। संभाग आयुक्त ने कहा कि विभागीय योजनाओं के माध्यम से और अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। मनरेगा के माध्यम किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली और अधिक से अधिक लोगों को इस कार्य में जोडऩे के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बाड़ी विकास कार्यो की समीक्षा की। जिस पर अधिकारी ने बताया कि बाड़ी विकास का कार्य किया जा रहा है।संभाग आयुक्त डॉ.अलंग केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड पास स्थित प्री.मैट्रिक बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से छात्रावास की गतिविधियां, भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य समस्याओं के संबध में छात्राओं से चर्चा की। इस दौरान संभाग आयुक्त ने छात्राओं के मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के निर्धारित मेन्यू का पालन करने छात्रावास अधीक्षिका को निर्देशित किया और छात्रावास में प्रतिदिन की एक्टीविटी की जानकारी ली।श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर पहुचे, खरीददारों से की चर्चासंभाग आयुक्त डॉ.अलंग अशर्फी देवी अस्पताल स्थित श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर पहुंचे। वहां उन्होंने मेडिकल संचालक से प्रतिदिन व्यक्तियों की औसत खरीददारी संख्या पर चर्चा की। जिस पर मेडिकल संचालक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अच्छी ब्रिकी हो रही है। इस दौरान संभाग आयुक्त ने दवाई खरीदने आए श्री सतपाल सिंह से चर्चा की। उनके द्वारा बताया गया कि यहां 70 प्रतिशत से अधिक छूट दी जा रही है। जिससे कारण वो यहां दवाई खरीदने आए है।नरवा का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से ली फीडबैक
संभाग आयुक्त डॉ.अलंग द्वारा सुराजी गांव योजना के अंतर्गत कुशवाबहरी निर्मित नरवा का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कुशवाबहरी मेें नरवा संवर्धन के तहत ब्रशवुड, अर्दन गली प्लग, गेबियन, लूज बोल्डर आदि कार्यो को देखा। इसके साथ ही उन्होंने नरवा विकास के अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान संभाग आयुक्त ने नरवा संवर्धन के पश्चात हुए बदलाव पर ग्रामीणों से फीडबैक ली। जिस पर ग्रामीण गोपाल पटेल, मोहन लाल, गंगाराम राठिया ने संभाग आयुक्त को बताया कि नरवा संवर्धन से बहुत लाभ हुआ है। इससे आसपास के भूमि का जलस्तर बढ़ा है तथा भूमि में नमी मौजूद है। इसके साथ ही बोर नहीं सूख रहा है, जो पहले सूख जाते थे।समूह की महिलाओं से मिले संभाग आयुक्त, किया उत्साह वर्धनइस दौरान संभाग आयुक्त डॉ.अलंग चपले मल्टीएक्टीविटी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चपले मल्टी एक्टीविटी केन्द्र में महिलाओं द्वारा संचालित पेपर प्रोडक्ट, फिनाइल निर्माण, रेशम, साबुन, अगरबत्ती, सेनेटरी नेपकिन, मुर्गी पालन, पशुपालन जैसे विभिन्न गतिविधियों को देखा। इसके साथ ही मल्टी एक्टीविटी कार्य रही महिलाओं से गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। जिस पर महिला समूह द्वारा अपने समूह की जानकारी तथा संचालित की जा रही गतिविधियों से अवगत करवाया। जिसके पश्चात आयुक्त ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। आगे भी काम करते रहिए, प्रशासन हर संभव मदद करेगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts