सारंगढ़-बिलाईगढ़: शनिवार की सुबह सारंगढ़ नगर के लिए खौफ का मंजर लेकर आई। शहर की सड़कों पर एक बेकाबू आवारा कुत्ते ने ऐसा तांडव मचाया कि महज दो घंटों के भीतर पूरा इलाका थर्रा उठा। रास्ते से गुजर रहे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जो भी सामने आया, यह आक्रामक कुत्ता उसे नोचता चला गया। सिर्फ 120 मिनट के भीतर इस सिरफिरे कुत्ते ने दर्जनों बेकसूर राहगीरों को अपना शिकार बनाकर लहूलुहान कर दिया।

यह हमला किसी एक चौराहे तक सीमित नहीं रहा। कुत्ता एक इलाके से दूसरे इलाके में दौड़-दौड़कर लोगों पर झपटता रहा। गढ़ चौक, डिग्री कॉलेज मार्ग, बाजार चौक, प्रतापगंज और पुराना जेलपारा जैसे व्यस्त इलाकों में कुत्ते ने पीछे से घात लगाकर राहगीरों के पैर और हाथ जबड़े में जकड़ लिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे कॉलेज मार्ग से गुजर रहे एक युवक पर कुत्ते ने अचानक हमला बोला और पैर का मांस नोच लिया। वहीं मंदिर से पूजा कर शांति से घर लौट रही एक निहत्थी बुजुर्ग महिला पर भी इस वहशी जानवर ने बेरहमी से हमला कर दिया।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी, रेबीज वार्ड में कतार-
हमलों के तुरंत बाद जिला अस्पताल का नजारा किसी आपात स्थिति जैसा हो गया। एक के बाद एक खून से लथपथ 15 घायल अस्पताल पहुंचे, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। घायलों के अंगों पर गहरे घाव और दांतों के निशान देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टरों की टीम ने मोर्चा संभालते हुए सभी को फौरन एंटी-रेबीज इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार देना शुरू किया।
दहशत के साए में पूरा शहर-
घटना के बाद से नगरवासियों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है। लोग अपने घरों के दरवाजे बंद करने को मजबूर हैं और बच्चों को बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। लगातार उठती शिकायतों और आक्रोश के बाद हरकत में आई नगर पालिका की टीम जाल और उपकरणों के साथ इस खूंखार कुत्ते की तलाश में शहरभर में खाक छान रही है।
- Asian Games 2026 में भारतीय क्रिकेट की दोहरी चुनौती: पुरुष टीम रवानगी को तैयार, महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची… - September 19, 2026
- छत्तीसगढ़ में 17 साल की बच्ची से गैंगरेप, परिचित ने दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी, फिर इस हालत में छोड़कर हुए फरार… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का तांडव..कुछ घंटे मिनट में दर्जनों को लहूलुहान कर भागा पागल कुत्ता…शहर में मची चीख-पुकार.. - September 19, 2026
