सारंगढ़। शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में पदस्थ प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार के अंतर्गत श्री गजानन माधव मुक्तिबोध सम्मान प्राप्त होने पर गांव में हर्ष और गौरव का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभिनव प्रयासों और समर्पण के लिए ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया।
प्रियंका गोस्वामी इससे पूर्व भी राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। उनकी उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे दहिदा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा की स्थापना 28 जुलाई 1953 को हुई थी। विद्यालय के प्रथम विद्यार्थियों में शामिल रहे 80 वर्षीय जगेश्वर प्रसाद चंद्रा स्वयं विद्यालय पहुंचकर प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी से मिले। उन्होंने श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षिका को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान तीजराम जांगड़े ने प्रियंका गोस्वामी को ‘एक दिव्य जीवनगाथा’ एवं ‘दर्शनार्थी कक्ष’ पुस्तकें उपहार स्वरूप भेंट कीं। ग्रामीणों द्वारा शिक्षिका का आत्मीय सम्मान उनकी लोकप्रियता और विद्यालय के प्रति उनके योगदान को दर्शाता है।
कार्यक्रम में पुनीतराम भारती, रामेश्वर अजगल्ले, सुदामा बनज, कनीराम खूंटे एवं संजय कुमार मिश्रा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रियंका गोस्वामी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दहिदा पंचायत ऐसी प्रतिभावान बेटी की उपलब्धि पर गौरवान्वित है। सभी उपस्थितजनों ने श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रियंका गोस्वामी का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
