सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनसमस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर प्रशासन तक पहुंचते हैं, इसलिए उनके आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर वास्तविक समस्या समझने और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले प्रदेशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत @2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित की गई है और जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने ग्राम स्तर से जिला स्तर तक विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और हितग्राहियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की संध्या ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल से होगी। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, बच्चों एवं युवाओं की विभिन्न गतिविधियां तथा शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी।
अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज सहित कुल 12 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को अभियान की तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन शासकीय भवनों के कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जिले की सड़कों पर मौजूद गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
- तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं, शासन ने 19 अफसरों को किया एकमुश्त भारमुक्त; उमेश साहू भी सूची में… - October 24, 2026
- राजपरिवार के तिलक समारोह में बच्चों को मिला आशीर्वाद, परंपरा से हुए रूबरू…. - October 24, 2026
- टुंडरी में संजय पाण्डेय का हुंकार हर साल रावण जलाने से नहीं, भीतर के अहंकार को मिटाने से होगी सच्चे राम की स्थापना…. - October 24, 2026
