सारंगढ़। शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर सारंगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले मार्गदर्शन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट को प्रतिष्ठित ‘Career Builder of the Year Award 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्थान की शिक्षा, डिजिटल कौशल और रोजगारपरक प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
मुंबई के प्रतिष्ठित आई.टी.सी. मराठा, मुंबई (महाराष्ट्र) में आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं अशोका अवॉर्ड 2026 से सम्मानित अमृता प्रकाश के करकमलों से मार्गदर्शन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के संचालक इन्द्रजीत मनहर को यह सम्मान प्रदान किया गया।
संस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल विकास, विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन और रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया। ग्रामीण एवं अंचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने तथा उन्हें बेहतर करियर के लिए तैयार करने की दिशा में संस्थान के प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान मिली है।
इस उपलब्धि से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का गौरव बढ़ा है। स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों और युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने वाले संस्थान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान मजबूत होने से क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्थान के संचालक इन्द्रजीत मनहर ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और सभी सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान की पूरी टीम के प्रयासों का परिणाम है और इससे भविष्य में विद्यार्थियों को और बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
मार्गदर्शन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने इसे सिर्फ संस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय सम्मान मिलना युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
- तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं, शासन ने 19 अफसरों को किया एकमुश्त भारमुक्त; उमेश साहू भी सूची में… - October 24, 2026
- राजपरिवार के तिलक समारोह में बच्चों को मिला आशीर्वाद, परंपरा से हुए रूबरू…. - October 24, 2026
- टुंडरी में संजय पाण्डेय का हुंकार हर साल रावण जलाने से नहीं, भीतर के अहंकार को मिटाने से होगी सच्चे राम की स्थापना…. - October 24, 2026
