सारंगढ़। धार्मिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल के तहत सारंगढ़ के श्री राम जानकी मंदिर खाड़ाबंद झाँकी मठ में स्वामी श्री देवनारायणाचार्य वैदिक पाठशाला का शुभारंभ होने जा रहा है। महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन से मान्यता प्राप्त इस वैदिक पाठशाला के माध्यम से क्षेत्र में वेद विद्या एवं भारतीय सनातन संस्कृति की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
वैदिक पाठशाला के गुरुकुल शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन 8 सितंबर को शाम 4 बजे श्री राम जानकी मंदिर खाड़ाबंद झाँकी मठ में किया जाएगा। कार्यक्रम में वेद विद्या के महत्व, भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरुकुल शिक्षा पद्धति की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन को लेकर धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक पंडा (मुगलीपाली) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि संजय भूषण पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश जालान करेंगे। आयोजकों के अनुसार वैदिक पाठशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी को वेद, संस्कार, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना है, ताकि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों का भी विकास हो सके।
इस आयोजन को सफल बनाने में अमित तिवारी ‘रिकू’, पार्षद वार्ड क्रमांक 09 एवं श्री राम जानकी मंदिर समिति खाड़ाबंद की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से गुरुकुल शुभारंभ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं शैक्षणिक पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।

- गोपाल बाघे का सरकार पर बड़ा हमला, बरमकेला-सोहेला सड़क की बदहाली पर उठाए सवाल… - September 7, 2026
- सुर-ताल और नृत्य से सजी शाम, ‘पावस प्रसंग’ का भव्य समापन… - September 7, 2026
- नेत्रदान का संकल्प बना जनआंदोलन, 24 राज्यों में अभामा की सखियों ने जगाई अलख… - September 7, 2026
