सारंगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने और हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरभाठा-अ में आवास संबंधी जन चौपाल आयोजित की गई।
जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस जन चौपाल में जनपद पंचायत सारंगढ़ के सीईओ राधेश्याम नायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने हितग्राहियों को योजना के प्रावधानों, आवास निर्माण की प्रक्रिया और कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंध में विस्तार से समझाया।
सीईओ नायक ने हितग्राहियों से अपील की कि वे आवास निर्माण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और उपलब्ध राशि एवं योजना के लाभ का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द अपना पक्का मकान पूर्ण करें। उन्होंने आवास निर्माण में आने वाली समस्याओं के संबंध में भी ग्रामीणों से जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने आवास योजना से जुड़े सवाल भी रखे, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। इस दौरान सरपंच राजेश जांगड़े, सचिव अरविन्द अजय, रोजगार सहायक चंदराम सिदार, जनपद ऑपरेटर कुलदीप बनज सहित समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- प्रधानमंत्री आवास को लेकर जन चौपाल, हितग्राहियों को दी गई जरूरी जानकारी… - September 6, 2026
- परसकोल में खूनी रफ्तार का तांडव..अनियंत्रित कार मैकेनिक की दुकान में घुसी…परिवार का एकमात्र कमाने वाला चिराग बुझा..रायगढ़ ले जाते समय श्याम कुमार पटेल ने तोड़ा दम.. - September 6, 2026
- रायगढ़:CHP चौक हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 और आरोपी गिरफ्तार… - September 6, 2026
