सारंगढ़-बिलाईगढ़। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर जिला पुलिस ने शिक्षा और सुरक्षा का एक अनोखा संगम पेश किया है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के कुशल नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल, एसडीओपी दीपिका मिंज एवं थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के मार्गदर्शन में सलिहा पुलिस ने न केवल गुरुओं का सम्मान किया, बल्कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया। पुलिस की इस संवेदनशील और सराहनीय पहल से लगभग 80 से 100 शिक्षक और 4000 से 4500 विद्यार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित हुए, जिससे यह संदेश घर-घर तक पहुँचा है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने स्कूलों में पहुँचकर शिक्षकों को श्रीफल देकर सम्मानित किया और छात्रों को ऑनलाइन गेमिंग, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध एपीके फाइल और अनजान लिंक से बचने के प्रति सतर्क किया। साथ ही, किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की समझाइश दी। पुलिस के इस जन-हितैषी कदम की पूरे जिले में जमकर तारीफ हो रही है।

अभियान में शामिल शैक्षणिक संस्थानों की सूची मे
धनसीर क्षेत्र सेशासकीय प्राथमिक शाला, धनसीर
हाई स्कूल, धनसीर
धनसीर इंग्लिश मीडियम स्कूल
बाबा इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल, धनसीर
सलिहा क्षेत्र मे शासकीय प्राथमिक शाला, सलिहा
हाई स्कूल, सलिहा
परसा पाली क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, परसा पाली
हाई स्कूल, परसा पाली
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश/हिंदी मीडियम हाई स्कूल, परसा पाल तथा भोगडीह क्षेत्र मेशासकीय प्राथमिक शाला, भोगडीह इत्यादि मे साइबर ठगी से बचाव का पाठ पढ़ाया गया।



- एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस का अनोखा ‘सुरक्षा चक्र’..सलिहा पुलिस ने स्कूलों में पहुँचकर गुरुजनों को किया नमन और हज़ारों बच्चों को दिया साइबर सुरक्षा का मंत्र…. - September 6, 2026
- सारंगढ़ मे खाद्य निरीक्षक द्वारा₹15 हजार की कथित वसूली से मचा हड़कंप!खाद्य निरीक्षक विद्यानंद पटेल पर महिला राशन दुकान विक्रेता ने लगाए गंभीर आरोप….कलेक्टर औऱ मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग… - September 5, 2026
- सारंगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी को राजभवन में मिला मुक्तिबोध सम्मान, शिक्षा के नवाचारों की बनी मिसाल… - September 5, 2026
