सारंगढ़। नवरात्रि के दौरान रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित श्री शीतला माता मंदिर परिसर में लगाए गए एक बोर्ड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यादव समाज के प्रदेश सचिव सतीश यादव ने बोर्ड पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सतीश यादव के अनुसार, मंदिर परिसर में लगाए गए बोर्ड पर “रौऊताइन ठग चोर से सावधान, रौऊताइनो को जल डालने के लिए रुपए नहीं देवे” लिखा गया है। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से यादव समाज की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे समाज का अपमान हुआ है।
उन्होंने कहा कि एक ओर नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महिलाओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर समाज की महिलाओं के लिए ठग और चोर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद आपत्तिजनक है।
सतीश यादव ने मंदिर समिति के पीठाधीश्वर नीरज सैनी के खिलाफ जांच कर उचित एवं दंडनीय कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यादव समाज हमेशा से धर्म, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव की रक्षा में आगे रहा है। समाज की महिलाओं के प्रति इस तरह की कथित अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने और यादव समाज को न्याय दिलाने की मांग की है।
- प्रतापगंज दुर्गा पंडाल में उमड़े कांग्रेसी दिग्गज, महाभंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद… - October 20, 2026
- शीतला मंदिर के बोर्ड पर बवाल, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग… - October 20, 2026
- प्रतापगंज दुर्गा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 28 साल की परंपरा… - October 20, 2026
