रायगढ़ । जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, पालीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, को सूचित किया गया है कि वे विभाग के नवीन पोर्टल वेबसाइट पर शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पंजीयन 15 दिसम्बर तक करवा सकते हैं। संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने के लिए 22 दिसंबर तक तिथि निर्धारित की गई है। संस्था में अध्ययनरत पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन की समस्त च प्रक्रियाओं पूर्ण कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में संस्था प्रमुख निर्धारित तिथि तक प्रस्ताव जमा कर सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ द्वारा दी गई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




