रायगढ़ । भ्रम में थे किसान, नहीं हुआ रकबा संशोधन एवं खरीदी से 3 दिन पहले पोर्टल से गायब हुआ धान का रकबा से संबंधित खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में सहकारी संस्थाएं रायगढ़ के उप पंजीयक ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान विक्रय हेतु नवीन कृषक पंजीयन एवं गत वर्ष के वर्ष पंजीकृत कृषकों के रकबा संशोधन हेतु निर्धारित प्रक्रिया अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के सत्यापन उपरांत सहकारी समितियों द्वारा नवीन पंजीयन एवं संशोधन की प्रविष्टि की गई है। एकीकृत किसान पोर्टल से धान विक्रय संबंधी पंजीयन एवं संशोधन का डाटा धान खरीदी मॉड्यूल में स्थानांतरित किया गया है। धान खरीदी मॉड्यूल में पंजीयन संबंधी दावा-आपत्ति के निराकरण हेतु 23 नवम्बर 2021 से तहसील मॉड्यूल के माध्यम से भुईयां पोर्टल में दर्ज गिरदावरी डाटा अनुसार किसान पंजीयन में रकबा संशोधन/अपडेशन की कार्यवाही का कार्य किया जा रहा है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
