सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र पटेल एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने NDPS एक्ट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते मामले में लगातार आरोपियों तक पुलिस पहुंच रही है।
वाहन चेकिंग के दौरान मिली थी गांजा तस्करी की सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को थाना के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरसीवा की ओर से एक एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BV 7563 में एक युवक पीछे एक महिला को बैठाकर कोरबा की ओर जाने वाला है। सूचना में यह भी बताया गया कि महिला के बैग तथा वाहन की सीट के नीचे गांजा रखा गया है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल वाहन चेकिंग तेज की और बताए गए हुलिए एवं वाहन के आधार पर एक्टिवा को रोककर जांच की।
सीट के नीचे और महिला के बैग से मिला गांजा
वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम विजय कुमार पालकर, पिता संतराम पालकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पहरिया, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम सीतामणी, कोरबा बताया। वहीं पीछे बैठी महिला ने अपना नाम श्रीमती रंजीता दुबे, पति मनोज दुबे, उम्र 38 वर्ष, निवासी प्रगति नगर दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा बताया।
पुलिस ने दोनों को मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुए गवाहों के समक्ष विधिवत नोटिस देकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक्टिवा की सीट के नीचे दो पैकेट तथा महिला के बैग से तीन पैकेट बरामद हुए। पैकेटों में भरे पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने उसे गांजा बताया।
पूछताछ में रंजीता दुबे ने गांजा स्वयं का होना बताया और इसे पदमपुर से एक व्यक्ति के पास से खरीदकर लाना बताया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया।
दो आरोपियों के बाद अब तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विजय कुमार पालकर एवं रंजीता दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान सामने आए एक अन्य आरोपी बुलु बढ़ई, पिता भिखारी बढ़ई, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुकरी मुंडा, थाना बुड़ैन, जिला बड़गढ़, ओडिशा की पुलिस तलाश कर रही थी।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उक्त आरोपी को 02 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। एसपी सुनील शर्मा के निर्देशन में थाना स्तर पर सक्रिय पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई का असर दिखाई दे रहा है।
वहीं थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में की गई लगातार कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस की सक्रियता से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में भी कार्रवाई का भय बढ़ा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

- सारंगढ़:राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने, न्योता भोज में छलका उत्सव का रंग… - September 3, 2026
- नशे के सौदागरों पर एसपी सुनील शर्मा का शिकंजा, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की टीम ने NDPS मामले में एक और आरोपी दबोचा… - September 3, 2026
- किसानों को बड़ी सौगात: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खुलेंगे 8 नए धान उपार्जन केंद्र… - September 3, 2026
