सारंगढ़, 3 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग शुरू हो गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विभागीय वेबसाइट पर पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग की तिथियां जारी की गई हैं।
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। वहीं बीजापुर जिले के प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय में रिक्त सीट रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों के लिए 10 से 15 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग का अवसर दिया जाएगा।

रायपुर में भी निर्धारित स्थल पर काउंसलिंग
प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढियारी, जनता कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पास, रायपुर में काउंसलिंग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। शासकीय अवकाश के कारण 4 से 6 सितंबर तथा 12 से 15 सितंबर तक काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
काउंसलिंग में ये दस्तावेज जरूरी
प्रवेश के लिए चयनित
छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि पर मूल एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इनमें—
कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंकसूची।
प्रधानपाठक/प्राचार्य द्वारा जारी कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण-पत्र।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो।
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 10 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी सत्यापन प्रमाण-पत्र।
जाति प्रमाण-पत्र।
विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो।
विशेष श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए प्रमाण-पत्र अनिवार्य
विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान अपनी
पात्रता से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इनमें दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ बच्चे, विधवा माता की संतान, परित्यक्ता महिला की संतान तथा देश की रक्षा या कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल अथवा सैनिक के बच्चे होने संबंधी प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
प्रवेश के बाद भी दो दस्तावेज जरूरी
काउंसलिंग के बाद संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है।
- सारंगढ़:राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने, न्योता भोज में छलका उत्सव का रंग… - September 3, 2026
- नशे के सौदागरों पर एसपी सुनील शर्मा का शिकंजा, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की टीम ने NDPS मामले में एक और आरोपी दबोचा… - September 3, 2026
- किसानों को बड़ी सौगात: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खुलेंगे 8 नए धान उपार्जन केंद्र… - September 3, 2026
