सारंगढ़, 3 सितंबर 2026। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वृहद न्योता भोज का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र कनकबीरा पहुंचकर न्योता भोज कार्यक्रम में सहभागिता की और बच्चों से आत्मीयता के साथ संवाद किया।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों के वजन, उम्र और पोषण स्तर की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है या नहीं।
गर्भवती माताओं से सीधे किया संवाद
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित गर्भवती माताओं से सीधे संवाद कर शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा गर्भावस्था के दौरान मिलने वाली शासकीय सुविधाओं के संबंध में भी माताओं से चर्चा की।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। विशेष रूप से बच्चों के पोषण, गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और महिला-बाल कल्याण से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर की मौजूदगी में आयोजित न्योता भोज से आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। कार्यक्रम में बच्चों और माताओं ने सहभागिता की।
निरीक्षण के दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद, पर्यवेक्षक कमला सिदार, परियोजना अधिकारी चंचला, नायब तहसीलदार खोमनलाल ध्रुव, जनपद सदस्य राजेश सिदार, ग्राम पंचायत कनकबीरा की सरपंच कीर्ति प्रसाद थूरिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुन बाई सिदार एवं सुकबाई बंजारे सहित बड़ी संख्या में गर्भवती एवं शिशुवती माताएं उपस्थित रहीं।
- खाते में 60 हजार आने पर भी मिल सकता है टैक्स नोटिस, UPI से लेनदेन करने वाले जान लें ये नियम… - October 22, 2026
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी; तस्करी करने वालों पर होगी कार्रवाई… - October 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में आठवीं पढ़ने वाले भी घर बैठे कमाएंगे 1000 रुपए, सरकार ने लिया गजब का फैसला, ऐसे करें आवेदन… - October 22, 2026
