सारंगढ़। भाजपा सारंगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 193 बुटीपारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने एक साथ बैठकर सुना। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी कमल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत के निर्माण के लिए नशामुक्त युवा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी त्योहारों के मद्देनजर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देते हुए देश में निर्मित स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के बाद विधानसभा प्रभारी कमल गर्ग ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधा संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें समाज और आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कमल गर्ग ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, प्रधानमंत्री के विकासोन्मुख संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार, अरविन्द हरिप्रिया, भूवन मिश्रा, मनोज जायसवाल, वीरेंद्र निराला, चंद्रिका सिंह ठाकुर सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- संकरी सड़क पर बस अनियंत्रित, चार यात्री बाल-बाल बचे; अभ्यारण्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल… - September 1, 2026
- ‘मन की बात’ से बूथ तक गूंजा विकसित भारत का संदेश, नशामुक्त युवा और वोकल फॉर लोकल पर जोर… - September 1, 2026
- शिक्षा-साहित्य में चमका सारंगढ़ का नाम, प्रियंका गोस्वामी को मिलेगा मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान… - September 1, 2026
