छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हरेली के बाद रक्षाबंधन और अब हलषष्ठी फिर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। ऐसे में स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है।
इस दौरान प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में सरकार ने पहले ही अपने सरकारी कैलेंडर में छुट्टी घोषित कर दिया है।
4 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार 2 सितंबर को हलषष्ठी के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। जबकि 4 सितंबर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित क गई है। ऐसे में 4 सितंबर को सभी सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगे। जबकि हलषष्ठी के अवकाश का फैसला स्थानीय प्रशासन पर छोड़ दिया गया है। प्रशासन तय करेगी के जिले के स्कूलों और सरकारी संस्थाओं में छुट्टी रहेगी या नहीं।
लगातार तीन दिन सरकारी छुट्टी
वहीं, अगर देखा जाए तो गुरुवार के बाद से छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिन छुट्टी रहने वाली है, क्योंकि शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और फिर शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में प्रदेश में सरकारी संस्थाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यानि एक बात तो तय है कि स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों की मौज होने वाली है।
- हसौद क्षेत्र में काट पत्ती जुए की चर्चा, पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग… - October 25, 2026
- आवास अधूरे तो होगी राशि की वसूली, निरस्तीकरण की चेतावनी… - October 25, 2026
- सेवा सेतु पोर्टल से सरकारी सेवाएं होंगी आसान, पारदर्शी व्यवस्था पर जोर… - October 25, 2026
