सारंगढ़। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में सवारी बिठाने और रोकने के मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना रविवार (30 अगस्त) सुबह करीब 6:20 बजे की है, जब वासुदेव बस के यात्रियों को बिठाने की बात पर नगर पालिका पार्षद व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी और साई कृपा बस के संचालक शीतल यादव (उर्फ रामू) के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग लाठी, रॉड, बेल्ट व चाकू लेकर आमने-सामने आ गए।
शुभम बाजपेयी का आरोप-
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बस में यात्री चढ़ाते समय शीतल यादव, योगेश्वर यादव और उनके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए रॉड व चाकू से प्राणघातक हमला किया। हमले में सत्यम और प्रखर बाजपेयी को चोटें आई हैं।
शीतल यादव का आरोप-
दूसरे पक्ष के शीतल यादव का कहना है कि सवारी बिठाने के विवाद पर शुभम बाजपेयी, सत्यम और प्रखर बाजपेयी ने अपने साथियों के साथ चाकू और लात-घूंसों से उन पर हमला कर दिया, जिससे योगेश्वर यादव की अंगुली में गहरा जख्म हुआ और अन्य को गंभीर चोटें आईं।
एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई FIR-
घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस कप्तान (एसपी) सुनील शर्मा के सख्त रुख के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296, 109(1), 351(3), 115(2), और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से शुभम बाजपेयी, प्रखर बाजपेयी, सत्यम बाजपेयी, शीतल यादव (उर्फ रामू), योगेश्वर यादव और नीलेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
- न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर निर्माण का प्रयास…तहसीलदार के निर्देश पर रुका काम, संयुक्त सीमांकन की मांग…सीमा विवाद में उलझी हाईवे से सटी बेशकीमती जमीन, किसान ने लगाया गंभीर आरोप… - October 26, 2026
- दिसंबर से पहले पक्के मकान का लक्ष्य, एक्शन मोड में सीईओ नायक; 10 पंचायतों में विशेष अभियान… - October 26, 2026
- रामलला-काशी विश्वनाथ के दर्शन कर धन्य हुए 30 श्रद्धालु… - October 26, 2026
