सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंचल के स्वास्थ्य इतिहास में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। अब तक जिन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, आईसीयू और आपातकालीन इलाज के लिए ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों को बिलासपुर, रायपुर या बड़े शहरों की ओर भागना पड़ता था, वे तमाम विश्वस्तरीय सुविधाएं अब सीधे चंदाई-सारंगढ़ के ‘श्रीराम हॉस्पिटल’ में उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कर-कमलों से संपन्न हुए इस भव्य शुभारंभ ने पूरे क्षेत्र में उम्मीद और भरोसे की एक नई किरण जगा दी है।
समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अस्पताल की भव्यता और उच्चस्तरीय मेडिकल सेटअप की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने इसे सारंगढ़ के लिए एक वरदान और दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि चंदाई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इतनी एडवांस्ड स्वास्थ्य सुविधा का शुरू होना एक क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल समय पर मरीजों की जान बचेगी, बल्कि दूर-दराज के ग्रामीणों को भटकने और बड़े शहरों के भारी-भरकम खर्चों से भी बड़ी राहत मिलेगी।
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया बोले: “हर मरीज के लिए अटूट विश्वास और संबल बनेगा यह अस्पताल”
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने हॉस्पिटल की नई शुरुआत पर बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि में इस स्तर का वेल-इक्विप्ड हॉस्पिटल स्थापित करना जनहित का सबसे पुनीत कार्य है। श्रीराम हॉस्पिटल आने वाले दिनों में हर वर्ग के मरीज के लिए एक सशक्त संबल और आरोग्य का सबसे भरोसेमंद केंद्र साबित होगा।
श्रीराम हॉस्पिटल में मिलेंगी ये विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं-
श्रीराम हॉस्पिटल ने पहले ही दिन से क्षेत्र में इलाज के मापदंड बदल दिए हैं। अस्पताल को अत्याधुनिक मशीनों, अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों और सपोर्ट स्टाफ के साथ तैयार किया गया है, जिसमें 24 घंटे सातों दिन मुस्तैद डॉक्टर्स, इमरजेंसी सेवाएं, अति-आधुनिक आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU) एवं सीसीयू (CCU) की सुविधा।
अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, इन-हाउस फार्मेसी, पैथोलॉजी और 24 घंटे त्वरित जांच की पूरी व्यवस्था।
जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग), जनरल सर्जरी, स्त्री व प्रसूति रोग, बाल रोग व नवजात शिशु सुरक्षा, हृदय रोग और डायबिटीज प्रबंधन की विशेषज्ञ सेवाएं।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से राकेश पटेल ने पधारे हुए सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीराम हॉस्पिटल का एकमात्र ध्येय क्षेत्र के हर छोटे-बड़े व्यक्ति को बहुत ही किफायती दर पर समय पर और सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराना है।
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश जांगड़े, अरविंद हरिप्रिया सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर इसे सारंगढ़ अंचल के लिए एक अनमोल सौगात करार दिया। श्रीराम हॉस्पिटल की इस शानदार शुरुआत से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।







- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
