कोसीर। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वाले युवकों के खिलाफ कोसीर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अटल बाजार परिसर में शराब पी रहे तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार कोसीर के अटल बाजार परिसर को कुछ युवकों ने शाम ढलते ही शराब पीने का प्रमुख अड्डा बना लिया था। यहां प्रतिदिन दर्जनों लोग अलग-अलग स्थानों पर झुंड बनाकर शराब पीते नजर आते थे। इतना ही नहीं, शराब की बोतलें तोड़कर परिसर में कांच के टुकड़े भी बिखेर दिए जाते थे, जिससे बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के दिशा-निर्देश तथा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे के मार्गदर्शन में कोसीर पुलिस ने त्वरित छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अटल बाजार परिसर में शराब पीते हुए राहुल यादव, दिलावर सिदार और कमलेश निराला को पकड़ा गया।
पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि सार्वजनिक स्थानों को शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे, प्रधान आरक्षक मैनेजर सिदार, भीम सिदार तथा आरक्षक सुरेश बर्मन की विशेष भूमिका रही।

- अटल बाजार बना शराबियों का अड्डा, कोसीर पुलिस की दबिश… - August 29, 2026
- लोक कलाकारों के लिए सुनहरा मौका: 31 अगस्त तक करें आवेदन, मिलेंगे सालाना 24 हजार रुपये तक… - August 29, 2026
- कॉलेज प्रवेश की बड़ी राहत! अब 31 अगस्त तक मिलेगा दाखिला… - August 29, 2026
