सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अगस्त 2026। नेपाल में हुई आपदा के बाद जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन द्वारा जिले से संबंधित ऐसे व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो नेपाल में घटना के बाद से लापता हैं अथवा जिनके लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में जिलेवासियों से अपील की गई है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार या परिचित नेपाल में आपदा के बाद से संपर्क में नहीं है, तो उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
जिला प्रशासन ने बताया कि प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्ति एवं उसके परिवार से शीघ्र संपर्क स्थापित करने तथा आवश्यक सहायता एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है।
ये जानकारी जरूर दें
संभावित लापता व्यक्ति के संबंध में निम्न जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है—
लापता व्यक्ति का पूरा नाम
पता एवं गृह जिला
मोबाइल नंबर, यदि उपलब्ध हो
परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम एवं मोबाइल नंबर
नेपाल यात्रा, ठहरने के स्थान एवं यात्रा कार्यक्रम से संबंधित उपलब्ध जानकारी
अन्य कोई महत्वपूर्ण जानकारी, जो व्यक्ति का पता लगाने में सहायक हो
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सूचनाओं को तत्काल संबंधित स्तर पर साझा किया जाएगा। प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों का पता लगाने तथा उनसे संपर्क स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
तुरंत इन नंबरों पर दें सूचना
जिला प्रशासन हेल्पलाइन: +91-7712223471
डिजास्टर हेल्पलाइन: 1070
वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर: 88392-56389
जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़: 07768-299016
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल आपदा के बाद किसी भी संभावित लापता व्यक्ति की जानकारी मिलने पर बिना विलंब प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता और कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
