सारंगढ़। समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि निशा स्टील इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित मुफ्त वेल्डिंग प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम सफलता और सुचारु रूप से चल रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं कम आय वर्ग के युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से स्वजातीय यादव समाज के आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निशा स्टील इंडस्ट्रीज द्वारा नि:शुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण, गैस कटिंग एवं उद्योगों से जुड़े अन्य तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट क्लास युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने में भी सफल साबित हो रहे हैं।
इन कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। वेल्डिंग, गैस कटिंग एवं अन्य औद्योगिक कौशल प्रशिक्षण शिविर समाज के उत्थान और महिलाओं-पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे युवा भी बिना किसी आर्थिक बोझ के तकनीकी हुनर सीखकर अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।
निशा स्टील इंडस्ट्रीज की यह पहल कौशल विकास के माध्यम से रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।


- रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का तोहफा, बहनों के चेहरे खिले… - August 26, 2026
- खेलो इंडिया संवाद से जुड़ेंगे युवा, खेल और राष्ट्र निर्माण पर होगा मंथन… - August 26, 2026
- शोक में डूबा सारंगढ़: बलभद्र प्रसाद पांडेय का आकस्मिक निधन… - August 26, 2026
