सारंगढ़। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए चयनित शिक्षिका सुनीता यादव से विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने सौजन्य भेंट कर उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने सुनीता यादव की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती जांगड़े ने कहा कि शिक्षिका सुनीता यादव की लगन, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण ने न केवल छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का कार्य किया है, बल्कि सारंगढ़ क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं तथा एक समर्पित शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्ज्वल बनाता है।
विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए सुनीता यादव का चयन क्षेत्र के अन्य शिक्षकों एवं नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सुनीता यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, शिक्षक डोलामणि पटेल, हेमलता पटेल सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।


- रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का तोहफा, बहनों के चेहरे खिले… - August 26, 2026
- खेलो इंडिया संवाद से जुड़ेंगे युवा, खेल और राष्ट्र निर्माण पर होगा मंथन… - August 26, 2026
- शोक में डूबा सारंगढ़: बलभद्र प्रसाद पांडेय का आकस्मिक निधन… - August 26, 2026
