सारंगढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरीप्रिया ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का सर्वोच्च स्थान है और जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताओं और बहनों के चेहरे की मुस्कान तथा उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने बताया कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन से पूर्व बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश की 67 लाख से अधिक बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
अरविंद हरीप्रिया ने कहा कि समारोह के दौरान बहनों से आत्मीय संवाद कर उनकी सफलता और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानियां सुनने का अवसर मिला, जिससे मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता आज प्रदेश की महिलाओं के लिए केवल एक राशि नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने के संकल्प को मजबूत करने वाला माध्यम बन रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपनी माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का अपनी बहनों के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश है—“आप आगे बढ़ें, अपने सपनों को पूरा करें, आपका ‘विष्णु भैया’ हर कदम पर आपके साथ है।”
वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरीप्रिया ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगाई है और यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
