सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत में इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास, भव्य और गरिमामय अंदाज में मनाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय की दूरदर्शी सोच और अनुकरणीय पहल पर कार्यालय परिसर में सद्भावना, सुरक्षा और आपसी विश्वास की नई ज्योति प्रज्वलित करने हेतु इस विशेष आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।
अपने अनूठे सामाजिक सरोकारों और संवेदनशील नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने शासकीय व्यवस्था में पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस पहल से जिला पंचायत सदस्य और स्थानीय प्रशासन की महिला अधिकारी व कर्मचारी अपने सह-कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करेंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के विचार न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि वे प्रशासनिक परिवेश को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह स्नेह, सुरक्षा और अटूट विश्वास का पवित्र प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से आपसी सद्भावना को गहराई मिलती है, जिससे कार्यालय का माहौल आत्मीय और ऊर्जावान बनता है। जब मन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना बलवती होती है, तो जनसेवा का संकल्प और भी मजबूत हो जाता है।
कार्यालयीन संस्कृति को एक नए उच्च शिखर पर ले जाने की इस अद्भुत पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जिला पंचायत के समस्त सदस्यों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पर्व का हिस्सा बनने की सहृदय अपील की है।

- थाना प्रभारी एन.एल. राठिया की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, 11 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार… - August 27, 2026
- संत रविदास जयंती पर सारंगढ़ आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी… - August 26, 2026
- रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का तोहफा, बहनों के चेहरे खिले… - August 26, 2026
